फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमगाया शहर

Sun, 04 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी दुनिया में इल्म और मोहब्बत का पैगाम देने वाले आखिरी पैगंबर नबी पाक की आमद की खुशी में शनिवार शाम को सारा शहर रोशनी से जगमगा गया।
विज्ञापन


शनिवार को दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों को भी रोशन करने में जुटे रहे।

 नबी पाक की पैदाइश पर शनिवार को शहर की मस्जिदों, खानकाहों और घरों के अलावा मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर रोशनी की गई। आईबीपी चौराहा, धवन रोड, छिपियाना चौराहा, किला सहित कई मुख्य चौराहों पर बड़े गेट बनाकर खूबसूरत सजावट की गई।

सजाए गए गेटों पर इलेक्ट्रॉनिक झालरों से रोशनी की तैयारियां शनिवार को अंतिम चरण पर रहीं। बताया जाता है कि मोहम्मद साहब का जन्म 12 रबीउल अव्वल 571 ईसवी को मक्के की सरजमीं पर हुआ था। मुस्लिम समुदाय के लोग उनके जन्मदिन की खुशी में रोशनी कर खुशियां मनाते हैं।
विज्ञापन


लोग घरों में मीठे पकवान बनाते हैं और नजर फातिहा का एहतमाम करते हैं। इस पर्व पर रात को शहर के बाला ए किला मोहल्ले में जलसा ईद मीलादुन्नबी का आयोजन किया जाएगा। इसमें नबी पाक की सूरत और सीरत का बयान करते हुए ईमानवालों से उनके बताए रास्तों पर चलने की अपील की जाएगी।

मस्जिदों और घरों में चरागां का एहतमाम होगा। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने बताया कि नबी पाक को अल्लाह ने दुनिया पर रहमत बनाकर भेजा। आपने सारी दुनिया को मोहब्बत और अमन का पैगाम दिया। बताया कि नबी पाक से मोहब्बत और उनकी सुन्नतों पर अमल करने वाला दुनिया और आखिरत में कामयाब होगा।
विज्ञापन


रविवार को शहर के प्रमुुख मार्गों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाल कर सरकार की आमद की खुशियां मनाई जाएंगी। शहर काजी ने लोगों से अपील की कि शांति पूर्वक जुलूस निकालें। कहा कि डीजे पर गाने न बजाएं, पटाखे आदि न फोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें