फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने रजिस्ट्री दफ्तर पर डाला ताला

विज्ञापन
कचहरी परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन ने लगातार दूसरे दिन ग्राम न्यायालय (मुंसिफ कोर्ट) का विरोध कर राजस्व परिषद की जिले में अतिरिक्त कोर्ट स्थापित करने की मांग बुलंद की। अधिवक्ताओं काम से विरत रहते हुए कचहरी परिसर में नारेबाजी कर जुलूस निकाला। रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच कर कामकाज बंद कराते हुए ताला डाल दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कचहरी पहुंचते ही न्यायिक कार्यों से विरत रहने के निर्णय पर अमल कराना शुरू कर दिया। अध्यक्ष राम शंकर सिंह यादव व महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह जीतू की अगुवाई में अधिवक्ता एकता जिंदाबाद सहित अन्य नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में रजिस्ट्री आफिस (सहायक निबंधक) पहुंच गए और कामकाज बंद करने को कहा।
इस दौरान एक सैन्य अधिकारी, फौजी व अधिवक्ता की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। तीन रजिस्ट्री होने के बाद काम काज बंद करा दिया। पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने वादकारियों को सुलभ न्याय दिलाने को सभी जिलों में उच्च न्यायालय के एक न्यायमूर्ति की नियुक्ति किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद फजल करीम, रामसुमेर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, विनोद पाठक व नृपेंद्र ने ग्राम न्यायालयों का विरोध करने को कहा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला, दीप नारायण त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष शैलेश शर्मा, संदीप यादव, मनीष द्विवेदी, उमेश यादव, आदित्य त्रिपाठी, शैलेंद्र विद्यार्थी, चंद्र किशोर मिश्रा चंदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें