फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव: आजादी के दीवानों को याद कर सीना चौड़ा

विज्ञापन
अमृत महोत्सव में साइकिल रैली निकालते सदर विधायक, सीडीओ व युवा कल्याण अधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर अमृत महोत्सव शुरू किया गया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने साइकिल रैली निकाली। रैली शुक्लागंज से शुरू होकर शहर पहुंची। निराला प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान आजादी के दीवानों को याद किया गया।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग के तत्वावधान में साइकिल रैली निकाली गई। रैली शुक्लागंज के मरहला चौराहे से शुरू हुई। इस दौरान सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति व युवा कल्याण अधिकारी अनिल तिवारी साइकिल पर आगे-आगे चल रहे थे। दोनों अधिकारियों के साथ पीआरडी जवानों ने 7.5 किमी साइकिल चलाई।
फिर सभी पन्नालाल पार्क पहुंचे। वहां पर सदर विधायक पंकज गुप्ता व डीएम रवींद्र कुमार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही 75 तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। निराला प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

डीएसएन महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. विपिन सिंह ने कहा कि आज स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो गए। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील वर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जाति, धर्म से ऊपर उठकर लोगों ने एकजुटता का साथ दिया। तभी आज हम लोग अपने बच्चों के साथ स्वतंत्र रूप से आजादी मना रहे हैं।
वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. गीता श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं की स्थिति बेहतर हुई। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जुगेश कुमार, कूटा के उपाध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार, डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. अरिवंद त्रिपाठी, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. रचना त्रिवेदी, पूनम दुबे व डॉ. ममता चतुर्वेदी मौजूद रहीं।
कविता और भाषण से रखी बात
बांगरमऊ। इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमृत महोत्सव पर ‘धर्म एवं राष्ट्र’ विषय पर संगोष्ठी हुई। कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. विमलेश कुमार मिश्र ने देश की आजादी में जिले की भागीदारी की जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. सुमन गुप्ता ने राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि बताते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया।
इस दौरान हर्ष, अनुष्का, आकांक्षा, कौशल, विनीत, रजनीश, हर्षा, स्नेहा ने कविता और भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान शिक्षक एसएन राय, डॉॅ. रंजना सिन्हा, डॉॅ. दिग्विजय नारायन सविता, किरन, धर्मेंद्र द्विवेदी और सविता राजन उपस्थित रहीं। संचालन राजीव यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें