फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से सिपाही को दी अंतिम विदाई: लोडर की टक्कर से हुई थी मौत, एसपी व एएसपी ने दिया अर्थी को कंधा

Wed, 27 Oct 2021 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसपी व एएसपी ने दिया अर्थी को कंधा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव सड़क हादसे में दिवंगत सिपाही अमित कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसपी व एएसपी ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जवान बेटे का शव देख परिजन कांप उठे। 
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली के अतरधनी में मंगलवार को विद्युत पोल से चिपककर किसान दंपती की मौत हो गई थी। कोतवाली में तैनात मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सरकंडा परम गांव निवासी 29 वर्षीय सिपाही अमित कुमार व महिला सिपाही प्रतिभा देवी दंपती के शवों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस जा रहे थे।

माखी थाना क्षेत्र में रऊ गांव के पास लोडर की टक्कर से अमित कुमार की मौत और प्रतिभा देवी घायल हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन ले जाया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ बांगरमऊ आशुतोष कुमार ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस वाहन से पार्थिव शरीर को बांगरमऊ कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली परिसर में भी सिपाही ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर नम आंखों से विदाई दी। इसके बाद परिजन पार्थिव शरीर को लेकर घर चले गए। 

दो साल पहले दोनों भाई बने थे सिपाही 
सड़क हादसे का शिकार अमित दो भाइयों में छोटा था। वर्ष 2020 में अमित व उसके बड़े भाई रोहित की पुलिस विभाग में सिपाही पद पर एक साथ भर्ती हुई थी। चचेरे भाई रवि यादव ने बताया कि रोहित की तैनाती जनपद सहारनपुर में व अमित की उन्नाव के बांगरमऊ में 13 मई को पहली तैनाती हुई थी।

रोहित की तीन साल पहले शादी हुई थी। अमित की अप्रैल में पड़ोस के गांव की एक महिला सिपाही से शादी तय थी। शादी से पहले उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया। बेटे के पार्थिव शरीर से लिपटकर किसान पिता उमेश बेहाल हो गए। घर पर मां मिथलेश कुमारी का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें