उन्नाव। हसनगंज ब्लाक के देवानखेड़ा देवमई स्थित बाबू बच्चूलाल रामरती शिवराज हायर सेकेंडरी स्कूल में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कबड्डी, खोखो, गोला फेक, लंबी कूद, कु श्ती व वालीबॉल खेल खेले गए।
1600 मीटर दौड़ में कौशलेंद्र प्रथम, सचिन द्वितीय व पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में राजकमल प्रथम, दीपक यादव द्वितीय व अजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में अखिलेश प्रथम, अलोपी द्वितीय व प्रशांत ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग की 100 मीटर में शिवानी प्रथम, किरन द्वितीय व नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेक में बालिका वर्ग में सुमन प्रथम, शिल्पा द्वितीय व शालू तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में चंद्रप्रकाश प्रथम, दीपक यादव दूसरे व राजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
इसी प्रकार बालक बालिका वर्ग की लंबी कूद व कबड्डी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का संचालन बेचेलाल राजपूत ने किया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य उमाशंकर शुक्ला, प्रबंधक श्याम किशोर व रामकृष्ण रहे। मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय पाल रहे। इस दौरान अंकित राहुल, पंकज अवस्थी, रमाशंकर शुक्ल, राजेश, हिमांशु, आशुतोष, संदीप, दिवाकर, कैलाश राजपूत व अजय कुमार उपस्थित रहे।