फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख संयुक्त निदेशक नाराज

विज्ञापन
हसंनगज के रफीगढ़ी में आशा कार्यकर्ता से जानकारी लेते संयुक्त निदेशक डॉ. अवधेश यादव। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/हसनगंज। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत हसनगंज सीएचसी की ग्राम पंचायत रफीगढ़ी और सेमरा में मलेरिया विभाग के संयुक्त निदेशक की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सेमरा गांव में नालियों की सफाई सही नहीं मिली। मलेरिया अधिकारी ने संयुक्त निदेशक डॉ. अवधेश यादव की फोन पर डीपीआरओ से बात कराई। डीपीआरओ को सफाई कराने के साथ झाड़ियों को साफ कराने के निर्देश दिए।
नाला, नालियों की सफाई, जलभराव का निस्तारण, झाड़ियों की कटाई, हैंडपंपों की स्थिति व मरम्मत, आबादी के बीच वाले तालाबों को अपशिष्ट व प्रदूषण मुक्त रखने, दिमागी बुखार व संक्रामक रोगों की रोकथाम नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें