फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लगी आग से मचा हड़कंप

विज्ञापन
अहिरनपुरवा जाने वाले मार्ग पर जंगल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। बाईपास से अहिरनपुरवा जाने वाले मार्ग पर माता शीतला देवी मंदिर के निकट जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने मंदिर के पुजारी की कुटिया समेत उसमें रखा सामान जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार कर आग को आगे बढ़ने से रोका। ग्रामीण भी अपने संसाधन जुटाकर आग बुझाने में जुट गए। पानी की कमी और दूर तक अग्नि प्रभावित क्षेत्र होने के चलते फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कई बार पानी लेने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को थोड़ी ही दूर पर स्थित यहां की नई पानी की टंकी तक जाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल राख हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें