फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या में पिता-पुत्र समेत चार को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दिवाली के दूसरे दिन शुक्रवार को नशेबाजी में विवाद के बाद कुल्हाड़ी से वारकर मजदूर की हत्या मामले में पुलिस ने नामजद युवक उसके दो बेटे व भाई को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से चारों को जेल भेजा गया है। फरार चार अन्य आरोपियाें की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी मजदूर प्रमोद के साथ शुक्रवार को गांव के ही सजीवन ने अन्य दोस्तों के साथ शराब पी थी। नशेबाजी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा प्रमोद को घर भेज दिया था। पुलिस के जाने के बाद सजीवनलाल अपने बेटे मोनू, अंशू, सोनू, भाई देशराज समेत आठ लोगों के साथ प्रमोद के घर पहुंचा था और प्रमोद की हत्या कर दी थी।
बचाने में प्रमोद के भाई रामाकांत व होरीलाल को भी घायल कर दिया था। मृतक प्रमोद के पिता रामकुमार ने सजीवन व उसके बेटों समेत आठ लोगों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को सजीवन उसके बेटे मोनू, अंशू व भाई देशराज को गिरफ्तार कर लिया। एहतियात के तौर पर रविवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें