उन्नाव। कोरोना काल में दो भाइयों की मौत के बाद से दो बार अवकाश मांग चुके दरोगा को तीसरी बार भी अवकाश की स्वीकृति नहीं मिली तो उसने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की धमकी दे डाली। दरोगा अपना पेंशन फार्म भरने पहुंच गए। एसओ के मानमनव्वल के बाद दरोगा का गुस्सा शांत हुआ।
जिले के एक थाना प्रभारी से उनका ही स्टाफ संतुष्ट नहीं है। कोरोना काल में दो भाइयों को खो चुके थाने के एक दरोगा घर जाने के लिए कई बार एसओ से छुट्टी मांग चुके थे। तीसरी बार स्वीकृति न मिलने पर सेवानिवृत्ति की धमकी तो अफरा तफरी मच गई। यह घटना पूरे दिन थाने में चर्चा का विषय रही।