फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं से सैकड़ों की रोशनी धूमिल

Wed, 25 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
परियर/उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मरौंदा के पनपथा गांव में सोमवार की रात नौटंकी के दौरान नशेबाज ने झोपड़ी में आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग तो बुझा दी लेकिन झोपड़ी में रखे कीटनाशक के जलने से उठने वाले धुएं से सुबह तक लोगों को कम दखाइर् देने की शिकायत होने लगी। सुबह लोगों की आंखें भी सूझ गईं। तो पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर में गांव पहुंचकर लोगों को प्राथमिक उपचार दिया। अधिक परेशानी वाले मरीजों को टीम ने एंबुलेंस से अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा मरौंदा के पनपथा में सोमवार रात नौटंकी का आयोजन किया गया था। इसमें हजारों लोग पहुंचे थे। रात लगभग एक बजे गांव के ही एक नशेबाज ने किसी बात को लेकर नजदीक में बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी। आग की सूचना से हड़कंप मच गया।

लोग झोपड़ी की ओर भागे और सभी ने मिलकर आग को बुझा दिया। इसके बाद दोबारा नौटंकी का दौर शुरू हुआ, लेकिन आग बुझने के बाद भी वहां से धुआं उठता रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, झोपड़ी में कीटनाशक रखा था जो आग में जल गया और उससे उठने वाले धुएं से लोगों की आंखों में परेशानी होने लगी।
विज्ञापन


रात लगभग दो बजे लोगों को आंखों में दिक्कत होने लगी। सुबह होते-होते सैकड़ों लोगों की आंखें सूज गईं और उन्हें कम दिखाई देने लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना के काफी देर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और पीड़ितों का प्राथमिक इलाज किया, लेकिन लगभग एक सौ से अधिक गंभीर लोगों को सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर में मरीजों का इलाज करने के बाद उन्हें दवा आदि देकर गांव वापस भेज दिया गया, जबकि लगभग दो दर्जन से अधिक मरीजों को चिकित्सकों ने अस्पताल में रोक रखा है। डाक्टरों का मानना है कि इन मरीजों को अभी कुछ परेशानी होने की आशंका है इसलिए उनका अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है।
वर्जन
सफीपुर सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पनपथा गांव में नौटंकी नहीं थी। स्वयं मौके पर जांच करने गया था। इसी गांव के रहने वाले मदन पुत्र बंशीलाल की बेटी का मुंडन संस्कार था जिसमें डीजे लगाया गया था। छोटे आयोजन के लिए सामान्य तौर पर अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है। झोपड़ी जली है या जलाई गई है इसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सफीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि मौके पर जांच की थी, जहां कार्यक्रम चल रहा था वहीं पास में एक झोपड़ी में आग लगी थी और कार्यक्रम स्थल पर एक हैलोजन ट्यूब भी फूटा था। आशंका है कि हैलोजन ट्यूब का पाउडर व झोपड़ी जलने से जला केमिकल धुएं के साथ लोगों की आंख से रिएक्ट किया। जिससे यह समस्या पैदा हुई। उन्होंने बताया कि सभी की हालत ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें