फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैया रेलवे क्रासिंग पर जाम से मिलेगी मुक्ति

Wed, 25 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सरैया रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने की उद्यमियों की मांग पर शासन स्तर से कार्यवाही शुरू हो गई। आयुक्त लखनऊ मंडल महेश कुमार गुप्ता ने रेलवे डिवीजनल मैनेजर लखनऊ को पत्र लिखकर समस्या से निजात दिलाने को कहा है। रेल विभाग ने भी पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई है।
विज्ञापन


सरैया रेलवे क्रासिंग का फाटक दिन भर में करीब 16 घंटे से भी ज्यादा समय तक बंद रहता है। जिससे यहां पर भीषण जाम लग जाता है।

इधर, कानपुर गंगा बैराज मार्ग बन जाने के बाद इस मार्ग से होते हुए उन्नाव-लखनऊ जाने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। जिससे क्रासिंग बंद होने पर जाम में फंसने वाले वाहनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

समस्या से रोजाना परेशान होने वालों में वह उद्यमी भी हैं जो रहते तो कानपुर में हैं पर यूनिट उन्नाव औद्योगिक क्षेत्र में है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उद्यमी उद्योग बंधु बैठक में यह मुद्दा लगातार उठाते रहे हैं। आखिर उद्यमियों की मांग से शासन हरकत में आया और इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन स्तर से कार्यवाही शुरू हो गई।
विज्ञापन


आयुक्त लखनऊ मंडल महेश कुमार गुप्ता ने सरैया रेलवे क्रासिंग पर जाम व अतिक्रमण की समस्या को दूर कराने के लिए रेलवे डिवीजनल मैनेजर को पत्र लिखकर इस समस्या से निजात दिलाने को कहा है। जिससे यहां पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके। रेल विभाग ने टीम भेजकर निरीक्षण कराया है। उम्मीद है कि रेल प्रशासन जल्द इस समस्या के स्थायी हल के लिए ठोस कदम उठा सकता है।

जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त केसी दिवाकर ने बताया कि उद्यमियों ने सरैया रेलवे क्रासिंग की खस्ताहाल स्थिति में सुधार, जाम व अवैध कब्जा हटाने की मांग लगातार करते आए हैं। इसके लिए आयुक्त लखनऊ मंडल ने रेलवे का पत्र लिखा है। इससे जल्द मुक्ति मिलने उम्मीद है।

यह भी मांगे शामिल थीं
उन्नाव। सरैया रेलवे क्रासिंग पर जाम के प्रमुख कारण यह है क्रासिंग के दोनो ओर लोगों ने अतिक्रमण कर मार्ग को संकरा कर दिया है। इंटरलाकिं ग ब्रिक्स, टाइल्स और ब्रेकर के टूटे होने से आवागमन और मुश्किल भरा हो गया है। उद्यमियों ने इस समस्या से भी निजात दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें