फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: हाईवे के पास होटल में पुलिस का छापा, शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री मिली, इस हाल में थीं युवतियां

Thu, 26 Jan 2023 09:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

पीडी नगर में हाईवे के पास स्थित होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इसमें असम निवासी तीन युवतियां मिलीं। साथ ही, शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है। सीओ ने नियमों की अनदेखी परहोटल का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल में छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के पीडी नगर में हाईवे के पास स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना पर मंगलवार रात करीब एक बजे एसडीएम और सीओ ने छापा मारा। अधिकारियों को यहां असम की रहने वाली तीन युवतियां मिलीं। शराब की खाली बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे बंद थे और आने-जाने व रुकने वालों का ब्योरा दर्ज नहीं मिला। सीओ सिटी ने होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार को अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिली।
उन्होंने एसडीएम सदर नूपुर गोयल को जानकारी दी और रात में ही दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ होटल पहुंचे। करीब आधा घंटे तक अधिकारी दस्तक देते रहे लेकिन गेट व शटर नहीं खोला गया। बताया जा रहा है कि होटल में मौजूद लोग पीछे चोर दरवाजे से कुछ महिला और पुरुषों को एक कार में बैठाकर निकल गए।

विज्ञापन

इसके बाद गेट खोला गया। यहां तीन युवतियां मिलीं, जिनके द्वारा बताया गया कि तीनों असम की मूल निवासी हैं और कुछ समय से लखनऊ में रह रही हैं। इन युवतियों और अन्य लोगों का रजिस्टर में कोई ब्योरा दर्ज नहीं मिला है। साथ ही, होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद थे।
विज्ञापन

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि होटल मानक के अनुरूप संचालित नहीं मिला। युवतियों के परिजनों को रात में बुलाकर आधार कार्ड चेक करने के बाद भेज दिया गया है। साथ ही, नियमों की अनदेखी परहोटल का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें