फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी बढ़ते ही बीमारियों का हमला

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड बढ़ने लगी है। इससे बीमारियां भी बढ़ रही हैं। सर्दी, जुकाम व चर्म रोग के साथ अन्य बीमारियों ने लोगों को घेरना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिला अस्पताल में 800 मरीज पहुंचे। इसमें सर्दी, जुकाम व बुखार के 370 मरीज शामिल थे। दो मरीजों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

दमा, ब्लड प्रेशर, हृदय रोगियों के लिए यह मौसम अधिक खतरनाक है। हमें इन बीमारियों से बचने के लिए अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। सोमवार को ओपीडी में दिखाने पहुंचे मरीजों में बुखार पीड़ित पीडी नगर निवासी श्रीराम वर्मा (76) व मॉडल बिहार कालोनी निवासी बीनू (30) पत्नी मुकेश को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही मरीज पहुंचने लगे थे। सुबह 11 बजे तक सभी डॉक्टरों के कक्ष में भीड़ रही।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि ठंडे मौसम में बच्चों का अधिक ध्यान रखें। गर्म फुल बांह के कपड़े पहनाएं। उन्हें ठंडा पानी या अन्य पेय पदार्थ देने से बचें। मास्क लगाकर रखें और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। बच्चों के साथ लापरवाही बरतने पर वह बुखार के साथ निमोनिया का भी शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह व रात की ठंड से बचें। गर्म व पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। ताजा गरम भोजन करें। ठंडी चीजों का सेवन न करें।
सर्दी व जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह लें। कोविड से बचाव के लिए मास्क व आपसी दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें