फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर सहित पांच की डेंगू जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार के पांच मरीज भर्ती कराए गए। जिला अस्पताल के चेस्ट फिजीशियन सहित पांच मरीजों के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें दो लोगों की जीका जांच भी होगी।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों में खंभार निवासी जयनारायण (45), माखी पवई के कन्हैयालाल (50), चौधरीखेड़ा की शांति (14), ओरहर के सुभाष (24) और दुपरापुर के कुमुद सक्सेना (49) को चार दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख सभी को भर्ती किया गया। वहीं जिला अस्पताल में तैनात चेस्ट फिजीशियन डॉ. शोभित अग्निहोत्री (45), गुड्डी (39), सुभाष (24) कन्हैयालाल (50), जयनारायण (45) में डेंगू के लक्षण नजर आने पर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कन्हैयालाल और जयनाराण की जीका जांच भी होगी। सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि चेस्ट फिजीशिन सहित डेंगू के पांच व जीका के दो सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें