बीघापुर/पुरवा। पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए बीघापुर व पुरवा थाने में कैंप लगाया गया। दोनों स्थानों पर कुल 92 पुलिस कर्मियों की जांच में 21 का ब्लड प्रेशर हाई मिला। वहीं 9 में ऑक्सीजन लेवल कम पाया गया।
बीघापुर थाना परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में फार्मासिस्ट शशांक वर्मा व ओपट्रोमेट्रिस्ट मनोज ने पुलिस कर्मियों के रक्तचाप व ऑक्सीजन स्तर की जांच की। कैंप में बीघापुर व अचलगंज थानाक्षेत्र के 40 पुलिसकर्मियों ने जांच कराई। शिविर में प्रभारी निरीक्षक जेबी पांडेय, एसएसआई घनश्याम शुक्ला, एसआई सुशील पांडेय, उमेशचंद्र त्रिपाठी, रोहित सिंह, जीतेंद्र, अशोक यादव सहित अन्य सिपाहियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
पुरवा कोतवाली परिसर में लगे शिविर में सीएचसी डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. दीपक गुप्ता व डॉ. आशीष जयसवाल ने पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां 52 पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, एसआई जयप्रकाश यादव, अमर सिंह, थान सिंह सहित अन्य सिपाही शामिल रहे।