उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। एक मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं ओपीडी में आए बुखार पीड़ित मरीजों में जीका व डेंगू जांच के लिए आठ के सैंपल भेजे गए हैं।
सफीपुर तहसील के गांव हसनखेड़ा निवासी रामबिलास (60) को बुखार के साथ सांस फूलने में दिक्कत होने पर परिजन सोमवार रात को जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। रामनगर की रामकुमारी (50) पत्नी रामराज का बुखार का इलाज चल रहा है। मंगलवार को ओपीडी में आए बुखार पीड़ित मरीजों में रामनगर की रामकुमारी व तालिब सराय की रेशमा (20) पुत्री सज्जाक का जीका व डेंगू जांच दोनों के लिए सैंपल लिया गया। वहीं बीघापुर ओसिया के सूरज कुमार (19) पुत्र हीरालाल व माखी गांव के मंगली (70) का जीका जांच के लिए सैंपल लिया गया। अजगैन की प्रेरणा (40) व शहर के नीलू (27) का डेंगू जांच के लिए सैंपल भेजा गया।