फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत, दो बुखार पीड़ित भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बुखार पीड़ित युवक को परिजनों ने कस्बे के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिले में अब तक डेंगू के 44 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

ताजपुर गांव निवासी संतोष कुमार राठौर (45) पुत्र गया प्रसाद को चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन गांव के आसपास झोलाछाप से दवा लेकर इलाज कर रहे थे। सोमवार देर शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक्सप्रेसवे के निकट संचालित एक नर्सिंगहोम लेकर गए। वहां डॉक्टर ने डेंगू की जांच की। पुष्टि होने पर लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पति की मौत से पत्नी पिंकी, सूरज, आकाश, आशीष और बेटी जूली रोकर बेहाल हैं। उधर, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार पीड़ित बीघापुर के भाभामऊ निवासी संदीप कुमार (26) पुत्र मन्नूलाल व शहर की सरस्वती (9 माह) पुत्री मुकेश को भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें