उन्नाव। जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित किसान की मौत हो गई। जांच में मियादी बुखार के छह मरीज मिले हैं। पैथोलॉजी से डेंगू जांच के लिए दो सैंपल भेजे गए हैं।
सदर तहसील के भवानीखेड़ा गांव निवासी किसान हरिश्चंद्र (55) को गैस की बीमारी के साथ बुखार आ रहा था। परिजनों ने सुबह इमरजेंसी में भर्ती कराया था। दोपहर को मौत हो गई। वहीं शुक्लागंज के मुन्नीलाल (40), बीघापुर के मगरायर की शुभी (5), देवाराकला की लक्ष्मी (52), हिरननगर की वैशाली (20), माखी के शिवबालक (60), दुबेपुर की मोहिनी द्विवेदी (52), माखी की गीता (16), हिंदूखेड़ा के करन (16), शेरअलीखेड़ा की अनन्या (9) पुत्री आशुतोष को तेज बुखार होने पर भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई बुखार पीड़ितों की जांच में मियादी बुखार के छह मरीज मिले हैं। वहीं डेंगू की संभावना पर अचलगंज बदरका के अभिषेक (20) पुत्र मनोज व बलऊखेड़ा की गीता (16) पुत्री बालगोविंद के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।