फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालक ने बिना अनुमति खोला नर्सिंगहोम

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन-मोहान रोड पर बने एक नर्सिंगहोम के संचालक ने सीएमओ की बिना अनुमति के ही सोमवार को अस्पताल खोल दिया। एक सितंबर को प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत की अस्पताल बंद कराया गया था।
विज्ञापन

सूबेदारखेड़ा गांव की रामावती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एक सितंबर को अजगैन कोतवाली के पास बने माही नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा दोनों की मौत हो गई थी। परिजनों ने 50 हजार रुपये लेकर भी सही से इलाज न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले की जानकारी सीएमओ को होने पर उन्होंने अस्पताल को बंद करा दिया था। आदेश दिए थे कि जांच के बाद ही आदेश जारी होने पर अस्पताल का संचालन किया जाए। सोमवार को संचालक ने बिना किसी अधिकारी के आदेश के निजी अस्पताल का ताला खोल दिया। 25 जुलाई 2020 को सधीरा गांव निवासी दीपक सिंह के बच्चे की मौत हो चुकी है। एसीएमओ स्तर से हुई जांच में डॉक्टर की लापरवाही भी सामने आई थी। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि नर्सिंगहोम के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है। बिना अनुमति गेट का ताला खोलना भी जुर्म है। एसीएमओ से इसकी जांच कराई जाएगी। मरीज मिले तो रिपोर्ट भी दर्ज होगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें