जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण के लिए होती धक्का-मुक्की। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए भीड़ पहुंची। पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों में धक्कामुक्की होती रही।
शासन ने शनिवार को सभी बूथों पर सिर्फ वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की व्यवस्था की थी। शनिवार को 17 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। सभी बूथों पर सुबह से ही भारी भीड़ पहुंचने लगी थी। इसमें पहली डोज लगवाने वाले भी शामिल थे। ऐसे लोगों को बूथों से वापस कर दिया गया। दूसरी डोज लगवाने पहुंचे लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि अचलगंज में 77, असोहा में 38, औरास में 44, बिछिया में 98, फतेहपुर चौरासी में 28, गंजमुरादाबाद में 10, हसनगंज में 290, हिलौली में 50, मियागंज में 121, नवाबगंज में 73, पुरवा में 44, सफीपुर में 190, शुक्लागंज में 640, सिकंदरपुर सरोसी में 80, सुमेरपुर में 90, जिला पुरुष अस्पताल में 225 और जिला महिला अस्पताल में 108 लोगों ने दूसरी डोज लगाई गई।