फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए भीड़, धक्कामुक्की

विज्ञापन
पीडीनगर स्थित सेंट लारेंस स्कूल में टीकाकरण के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के बीस बूथों पर टीके के लिए काफी भीड़ होने से धक्कामुक्की होती रही। शुक्रवार को 12 हजार 484 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। इसमें सबसे अधिक टीका जिला अस्पताल में 1113 लोगों को लगाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के साथ तालिब सराय में संचालित नवयुग पब्लिक स्कूल, पुरानी बाजार व सेंट लॉरेंस स्कूल में टीकाकरण किया गया। टीका लगने की जानकारी पर सुबह 11 बजे तक कैंपों में लोगों की भीड़ लग गई। स्थिति यह रही कि सामाजिक दूरी का पालन करना भी लोग भूल गए। शुक्रवार को हुए टीकाकरण में अचलगंज में 739, असोहा में 660 व औरास में 440 लोगों का टीकाकरण किया गया। बांगरमऊ में 831, बिछिया में 654 व बीघापुर में 820 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। फतेहपुर चौरासी में 502, गंजमुरादाबाद में 730, हसनगंज में 631 व हिलौली में 689 लोग टीकाकरण कराने के लिए आगे आए। मियागंज में 655, नवाबगंज में 684, पुरवा में 660 ने टीका लगवाया। सफीपुर में 638, शुक्लागंज में 973 व सिकंदरपुर सरोसी में 655 लोगों को टीका लगा। सुमेरपुर में 314, जिला अस्पताल में 1113 व जिला महिला अस्पताल में 86 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 11824 लोगों को कोविशील्ड व 660 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई।
जिले के कोरोना वैक्सीन की आज सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पार्याप्त वैक्सीन है। जिला अस्पताल सहित 20 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी डोज अब तक 104,748 लोगों को लग चुकी है। 72 हजार लोगों को दूसरी डोज लगवाने का इंतजार है। इनकी दिक्कत को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक शनिवार को वैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज लगवाने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पहली बार जिला पुरुष व महिला अस्पताल के साथ बीस केंद्रों पर सिर्फ वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। उन्होंने बताया कि सुबह 9 से 11 बजे तक स्लॉट बुक कराने वालों का टीकाकरण होगा। 11 बजे के बाद टीकाकरण केंद्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें