उन्नाव। वैक्सीन की कमी से टीकाकरण में दिक्कतें आ रही हैं। सोमवार को 20 के बजाए सिर्फ पांच केंद्रों में ही टीकाकरण हो पाया। हालांकि शासन ने जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 40 हजार डोज उपलब्ध करा दी हैं। मंगलवार को टीकाकरण में दिक्कत नहीं आएगी।
मंगलवार को जिले की दस ग्राम पंचायतों सहित शहर क्षेत्र में छह स्थानों पर टीकाकरण होना है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को पार्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल गई है। कोविड टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को होने वाले टीकाकरण में दिक्कतेें नहीं आएंगी। सोमवार को बिछिया ब्लॉक में 238 व जिला अस्पताल में 190 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। वहीं सफीपुर में 75, शुक्लागंज में 87 व जिला महिला अस्पताल में 49 लोगों ने कोवैक्सीन लगाई गई।