फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी जांच बंद, लौट रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। टीबी अस्पताल में सीबीनैट कार्टेज खत्म होने से टीबी की जांच बंद हो गई है। टीबी जांच के लिए सैंपल कार्टेज में डाला जाता है। इसके बाद कार्टेज सीबीनैट मशीन में लगाकर जांच की जाती है। दो दिनों से जांच के लिए आ रहे लोग बिना जांच के लौट रहे हैं। कार्टेज की आपूर्ति के लिए एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग ने रिमाइंडर भेजा था लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अस्पताल में सीबीनैट मशीन से टीबी रोग की जांच की जाती है। जांच में कार्टेज की अहम भूमिका होती है। इसकी आपूर्ति एक महीने से नहीं हुई है। स्वास्थ्य कर्मी स्टॉक में रखे कार्टेज का प्रयोग कर मरीजों की जांच कर रहे थे। गुरुवार की शाम वह भी खत्म हो गया। इससे जांच सेवा भी बाधित हो गई। अब जांच कराने आ रहे लोगों को लौटाया जा रहा है। सीबीनैट मशीन के एक दिन में बीस लोगों की जांच की जा सकती है। जिला क्षयरोग अधिकारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्टॉक मिलते ही जांच सेवा बहाल होगी। तब तक सामान्य मरीजों की जांच माइक्रोस्कोप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें