फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी खुन्नस में मारपीट, युवक का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। चुनावी खुन्नस में कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर धमकी देने वाला युवक ग्राम प्रधान के दरवाजे पर जाकर गालीगलौज करने लगा। शोरगुल सुनकर दरवाजे आई ग्राम प्रधान की पत्नी के साथ विवाद करने पर मारपीट हो गई। जिसमें युवक घायल हो गया। दोनो पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के भदेवरा ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद से पूर्व प्रधान व उसके साथियों द्वारा लगातार उसकी घेरेबंदी की जा रही है। इसके चलते एक सप्ताह पूर्व कृष्ण कुमार उर्फ बउवा पुत्र राजकुमार तिवारी ने फोन कर उससे गालीगलौज व धमकी दी थी।
शुक्रवार को बउवा तिवारी उसके दरवाजे आकर गालीगलौज करने लगा। आवाज सुनकर बाहर निकली पत्नी संगीता ने जब उसे रोका तो वह मारपीट करने लगा। अन्य परिवारीजनों द्वारा उसे पत्नी से छुड़ाने में धक्का लगा और उसका सिर दरवाजे से टकराकर फट गया।
विज्ञापन

घायल कृष्ण कुमार उर्फ बउवा ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि प्रधान ने शुक्रवार को दरवाजे के सामने से गुजरते समय उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की शिकायत दोनों पक्षों ने थाना पुलिस से की है। थाना प्रभारी दुर्गादत्त ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। उन्होंने घटना की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें