फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : घर में फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भजनखेड़ा गांव में किसान का शव घर में फंदे से लटका मिला। मामले में नशे की लत होने और पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन

भजनखेड़ा निवासी रामनरेश पासवान (41) खेती करता था। शराब का लती होने से उसका आएदिन घर में विवाद होता था। रविवार को भी शराब पीने को लेकर उसकी परिजनों से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पत्नी सुनीता को रामनरेश नहीं दिखा। जीने का दरवाजा खुला देखकर वह छत पर गई तो पति का शव सरिया में रस्सी के फंदे से लटकता देखकर उसके होश उड़ गए। उसने जेठ पप्पू व देवर लाला को घटना की जानकारी दी। दरोगा जितेंद्र पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। मृतक के परिवार में तीन बच्चे अभिषेक, पायल व जतिन हैं। पुलिस की जांच में पारिवारिक कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें