नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करते बच्चे। संवाद
- फोटो : UNNAO
हसनगंज। गजफ्फरनगर निवासी सात युवाओं की टोली गांव-गांव जाकर बच्चों को पढ़ा रही है। यह युवा बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित कर रहे हैं। इसमें विभिन्न खेलों के साथ आसान तरीके से बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है।
एमकॉम पास प्रताप सिंह, गांव के ही सचिन, कल्पना सिंह, चांदनी, मनीषा, अर्जुन, आनंद, आकांक्षा, वंदना, चंद्रभूषण, निशा, माही, अंशिका और ज्योति आसपास के गांवों में कैंप लगाकर परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। एक गांव में दो घंटे का कैंप लगाया जाता है। जिन बच्चों के पास किताबें नहीं हैं, उन्हें पुस्तकें भी उपलब्ध करा रहे हैं।
अभी तक हसनगंज, बीबीपुर, धौरा, कोट झलोतर, मौलाबाकीपुर व धीरखेड़ा में कैंप लगाकर 380 बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं। प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ अभिवावक अपने अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजते हैं। इन अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा जा रहा है।