फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों के हंगामे पर बोर्ड बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में अभी तक वार्षिक बजट पास नहीं हो सका है। गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में पड़ाव अड्डों की नीलामी को लेकर सभासदों ने हंगामा किया। इस पर बैठक स्थगित कर दी गई। सभासदों ने साफ कहा कि पुरानी नियमावली के तहत पड़ाव अड्डो की नीलामी हो। बैठक में बजट को लेकर एक बार भी बात नहीं हो सकी। हालांकि कुछ सभासदों ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। ऐसे में बिना किसी नतीजे से बोर्ड बैठक स्थगित हो गई।
विज्ञापन

नगर पालिका में चल रहा घमासान खत्म नहीं हो रहा है। वार्षिक बजट को लेकर गुरुवार को अचानक बोर्ड बैठक बुलाई गई लेकिन सभासदों ने अपना एजेंडा पहले पेश कर दिया। पड़ाव अड्डों की नीलामी को लेकर हो रही प्रक्रिया पर सभासद लामबंद होकर विरोध करते नजर आए। सभी का कहना था कि किसी फर्म को ठेका देकर सियासत की जा रही है। पहले दो साल का अनुभव प्रमाण पत्र जमा होता था, उसे नजरअंदाज कर दिया गया है। इससे साथ ही बोर्ड फंड से जिन कार्यों का भुगतान हुआ है उसकी पत्रावलियां प्रस्तुत की जाए।
सभासदों का आरोप था कि कोरोनाकाल में जमकर धांधली की गई है। मांग की गई कि बिना बोर्ड की सहमति के किसी भी पत्रावली का भुगतान न किया जाए। सभासदों ने नाराज होकर पड़ाव अड्डे की नीलामी को लेकर हंगामा किया। इस पर बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक में एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में बड़े बाबू राम समुज शामिल हुए। पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार, प्रतिनिधि मंटू कटियार, सभासद मेराजुद्दीन, बृजेश पांडेय, रीता सिंह, संजय त्रिवेदी, अमित सिंह, वसीम, मालती, संगीता, अवधेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें