फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगी टीईटी

विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में टीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व केंद्र प्रभारियों को नि? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। 23 जनवरी को होने वाली टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के साथ पर्यवेक्षकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है। सीसीटीवी की निगरानी में दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 18 हजार 431 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर 23 जनवरी को सुबह 10 से 12.30 बजे व शाम को 2.30 से 5 बजे तक दो पालियों में टीईटी होगी। पहली पाली की परीक्षा में प्राथमिक स्तर के 11 हजार 205 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शाम पाली की परीक्षा उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की होगी। परीक्षा में 7226 परीक्षार्थी होने से केंद्रों की संख्या घटाकर 23 की गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए अलग-अलग विभागों से 60 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हर परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसमें एक पर्यवेक्षक डीएम स्तर व दूसरा शिक्षा विभाग का होगा।
सोमवार को निराला प्रेक्षागृह में डीएम रवींद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। टीईटी के प्रश्नपत्र कोषागार में रखवाए जाएंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट कोषागार से प्रश्नपत्रों को लेंगे और पुलिस के साथ अपनी निगरानी में परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले बंडल परीक्षा केंद्र पहुंचाएंगे। परीक्षा केंद्र में तैनात पर्यवेक्षक सीसीटीवी के सामने प्रश्नापत्र का बंडल खुलवाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। दिसंबर में पेपर आउट होने पर टीईटी रद्द कर दी गई थी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अशफाक ने बताया कि परीक्षार्थी को उनके केंद्रों पर रोडवेज बसों से नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा। परीक्षार्थी को अपने प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी देनी होगी। इस पर बस में सवार होने वाले स्थान से परीक्षा केंद्र तक के स्थान की जानकारी देनी होगी। परीक्षार्थी को हस्ताक्षर भी करने होंगे। मुफ्त यात्रा की सुविधा 22, 23 व 24 जनवरी रात 12 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें