शिक्षकों की रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ज्ञापन देने जाते बीएड, बीटीसी व डीएलएड पास अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। बीएड, बीटीसी व डीएलएड पास युवाओं ने शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग की है। युवाओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष को दिया।
कलक्ट्रेट पहुंचे युवाओं ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के पद रिक्त होने के बाद भी सरकार विज्ञापन जारी नहीं कर रही है। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों के 51112 पदों के रिक्त होने का शपथपत्र दिया है। न्यायालय ने सरकार को आदेश दिया था कि वह इन पदों पर विज्ञापन जारी कर जल्द भर्ती करें। इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई न होेने से सैकड़ों युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द भर्ती करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में देश दीपक यादव, कुलदीप सिंह, रॉबिन, अनुज सिंह, राहुल यादव, रिंकू शर्मा, अनुभव तिवारी शामिल रहे।