फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुषी को स्वर्ष व कांस्य पदक

विज्ञापन
आयुषी सिंह कको सम्मानित करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के 36 वें दीक्षांत समारोह में सुमेरपुर स्थित रघुराजा रामगोपाल महाविद्यालय की छात्रा आयुषी सिंह को स्वर्ण और कांस्य पदक मिले हैं।
विज्ञापन

आयुषी सिंह मूल रूप से शहर के इंद्रानगर की रहने वाली है और इस कॉलेज में बीएड की छात्रा थीं। आयुषी को यह सम्मान बीएड में अधिकतम अंक हासिल करने पर मिला है। विश्वविद्यालय में कुलपति ने उन्हें कांस्य पदक एवं लेडी अनुसुइया सिंघानिया स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। महाविद्यालय परिवार समेत बिहार निवासी शिक्षाविद गणेश नारायण शुक्ल, अर्पित सिंह, प्रकाश सिंह ने आयुषी को बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें