सोनिक। चांदपुर गांव निवासी प्रेमशंकर की 20 वर्षीय बेटी का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला।
पिता प्रेमशंकर के अनुसार उसने वर्ष 2019 में लक्ष्मी की शादी लोहारखेड़ा गांव निवासी विमलेश से की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति के मारपीट करने पर कुछ माह ससुराल में रुकने के बाद बेटी मायके आ गई थी। फरवरी 2021 में कोर्ट के जरिए बेटी का पति से अलगाव हो गया था। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही थी। बुधवार शाम 7 बजे छोटा बेटा भोला घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर बात तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोस के घर से लोग अंदर गए तो उसका शव घर के बरामदे में साड़ी से लटका देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।