फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सीखा तंबू और पिरामिड बनाना

विज्ञापन
बिछिया कस्तूरबा में स्काउट गाइड प्रशिक्षण में पिरामिड बनाएं छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बिछिया ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से निपटने और आसपास के लोगों की मदद के तरीके सिखाए गए। अंतिम दिन छात्राओं को तंबू व पिरामिड बनाना सिखाया गया। बीएसए, बीईओ व जिला समन्वयक बालिका ने छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

बीएसए जय सिंह ने बताया कि स्काउट गाइड से बच्चों में पारस्परिक सहयोग, भाईचारा व देश प्रेम की भावना का विकास होता है। देश की कुरीतियों को दूर कर बालिका शिक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। जिला गाइड कैप्टन सोनू सिंह ने छात्राओं को स्काउट गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, गांठ बंधन, सिद्धांत, तंबू बनाने, पिरामिड, मीनारें, बिना बर्तन के भोजन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बीईओ सुरेंद्र मौर्य, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रामप्रकाश मिश्रा, स्काउट के जिला सचिव राणा ऋषेन्द्र सिंह, शिवशंकर उत्तम, बिट्टो सिंह, बीना चौहान वार्डन, जयति चंद्रबाला मिश्रा, शायरी, कामिनी सिंह, जरीन, रितिका बाजपेई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें