फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय प्रवेश परीक्षाः 80 सींटें, 3200 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 80 सीटों पर अब तक 3200 आवेदन आ चुके हैं। अभी यह संख्या और बढ़ेगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्कूलों की अपेक्षा नवोदय विद्यालय में छात्रों के पढ़ने की रुचि अधिक है। इसका अंदाजा ऑनलाइन भरे फार्मों से लगाया जा सकता है। शिक्षासत्र 2022-23 में नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 80 सीटें निर्धारित हैं। इन सीटों को भरने के लिए कक्षा पांच पास छात्रों के आवेदन फार्म मांगे जा रहे हैं। स्थिति यह है कि अब तक 3200 छात्र परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर चुके हैं। मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों के रहने और खाने की भी सुविधा होने से अभिभावक भी बच्चों के प्रवेश के लिए अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश बाबू ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। आवेदन के बाद 30 अप्रैल को अभ्यर्थियों की ब्लॉकवार परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें