फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के कारण खुले में लगी क्लास

विज्ञापन
आसीवन तरफ लोकमन प्राथमिक स्कूल में खुले में छात्रों को बैठाकर पढ़ाते शिक्षक। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन तरफ लोकमन स्थित प्राथमिक स्कूल के जर्जर कक्ष में पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से सोमवार को एक छात्रा घायल हो गई थी। दहशत के कारण मंगलवार को 107 में से सिर्फ 28 छात्र व छात्राएं ही स्कूल पहुंचे। अभिभावकों की मांग पर शिक्षकों ने उन्हें स्कूल में खुले स्थान पर बैठाकर पढ़ाया। बीईओ ने जांच की और अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने को कहा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में कक्ष जर्जर घोषित होने के बाद भी उसमें क्लास लगाई जा रही है। सोमवार को छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा तीन की एक छात्रा घायल हो गई थी। दहशत का आलम यह रहा कि स्कूल में पंजीकृत 107 छात्रों में सिर्फ 28 छात्र ही दूसरे दिन स्कूल पहुंचे। प्रधान शिक्षिका शशिप्रभा ने बताया कि छात्रों को पास के ही दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाना है। लेकिन अभी किया नहीं गया। मंगलवार को कक्षा एक में तीन, कक्षा दो में छह, कक्षा तीन में पांच, चार में सात व पांच में सात छात्र उपस्थित हुए। इन छात्रों को खुले मैदान में बैठाकर पढ़ाया गया। खंड शिक्षाधिकारी श्रीकृष्ण प्रेमी ने बताया कि नया भवन न बनने तक छात्रों को पास के ही दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा। भवन के ध्वस्तीकरण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी जिले में जर्जर स्कूलों को चिह्नित कर रहे हैं। आसीवन तरफ लोकमन का जर्जर प्राथमिक स्कूल ब्लॉक संसाधन केंद्र से मात्र सौ कदम की दूरी पर संचालित है। उसके बाद भी उच्चाधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जर्जर घोषित होने के बाद भी स्कूल का संचालन होता रहा। घटना के समय इंटरवल हो गया गया था। छात्र बाहर खेल रहे थे। छात्र कक्ष में बैठे होते तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें