फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हुई अंक सुधार परीक्षा

विज्ञापन
जीजीआईसी परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर छात्राओं की तलाशी लेतीं शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पहले दिन छह केंद्रों पर अंक सुधार परीक्षा में 332 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। शासन से नामित नोडल अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा निर्बाध और नकल विहीन होते मिली।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर में पास हुए 446 परीक्षार्थी अंक सुधार परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। शनिवार को शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन सुबह 8 से 10:15 बजे तक की पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 130 छात्रों का हिंदी व प्रारंभिक हिंदी का पेपर था। परीक्षा केंद्रों में जीजीआईसी शहर, जीजीआईसी सफीपुर, जीजीआईसी बांगरमऊ, जीआईसी इनायतपुर बर्रा, जीजीआईसी पुरवा व कमलापति इंटर कॉलेज बीघापुर में 107 परीक्षार्थी शामिल हुए। 23 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में शासन से नामित नोडल अधिकारी उमेश त्रिपाठी ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें परीक्षा सही से होते मिली।
दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 4:15 बजे तक इंटर के छात्रों का हिंदी व सामान्य हिंदी का पेपर हुआ। पंजीकृत 252 छात्रों में 225 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 27 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम पाली में डीआईओएस ने जीजीआईसी सफीपुर व अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में शामिल पूर्व तरीके से होते मिली। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल तैनात रहा। डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से कराई गई। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से भी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें