फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र मिलते ही 107 अभ्यर्थी बने शिक्षक

विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में शिक्षकों को नियुक्तीपत्र देते विधायक व डीएम । संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले के 107 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसमें 26 को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने और 81 को निराला प्रेक्षागृह में जनप्रतिनिधियों और डीएम ने नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

तीसरे चरण में जिले में 115 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। छह अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दो अभ्यर्थियों में उपासना द्विवेदी व रश्मि देवी के मार्कशीट में नंबर कम व ऑनलाइन नंबर अधिक होने से नियुक्ति पत्र रोक दिया गया। निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुरवा अनिल सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं। नव नियुक्त शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के बाद पुराने शिक्षकों से अवश्य कुछ न कुछ सीखना चाहिए। हम सभी प्राइमरी स्कूल के ही पढ़े हैं। परिषदीय स्कूलाें में कायाकल्प चल रहा है। यह योजना अभी तक भ्रष्टाचार मुक्त है। बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि प्रशासन की नीति के साथ शासन का नेतृत्व अच्छा हो तो देश के साथ समाज का विकास संभव है। स्निातक विधायक अरुण पाठक के प्रतिनिधि संजीव त्रिवेदी ने शिक्षकों से बच्चों के भविष्य पर ध्यान देने की बात कही।
डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि नए शिक्षक नए जोश के साथ अपने विद्यालयों में जाएं और अपने विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने व बच्चों के विकास के लिए प्रयत्नशील रहें। बीएसए जय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बीईओ मुख्यालय अजीत निगम, बीईओ नगर संजय यादव, व्यायाम शिक्षिका अनीता वर्मा, उदय, रामबाबू, दीपक चौरसिया, अनुदीप श्रीवास्तव भरत चित्रांशी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन शिखा मिश्रा, डॉ. रचना सिंह व निशा तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें