फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से मांगा डिग्री कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। हज एवं वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही डीएम के माध्यम से प्रस्ताव मांगने की बात कही है।
विज्ञापन

गोद ली गई सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद राज्यमंत्री ने क्षेत्र में डिग्री कालेज न होने पर चिंता जताई थी। जमीन व अन्य समस्याओं को देखते हुए उन्होंने कस्बे में स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की खाली पड़ी जमीन पर महाविद्यालय की स्थापना की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने डिग्री कालेज, कस्बे के मुख्य चौराहे और दो तालाबों का सुंदरीकरण कराने की भी मांग की है।
राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने खेल को बढ़ावा देने के लिए गुरधरी गांव में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से बात कर स्टेडियम का काम समय से पूरा करने के लिए कहा। राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र ने कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। प्रतिभा की कमी नहीं है, बस निखारने के लिए नियमित अभ्यास की जरूरत है। स्टेडियम निर्माण कराने का उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें