फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौत, शव रखकर फैक्ट्री में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा स्थित चर्म इकाई मिर्जा इंटरनेशनल में काम करने वाले कोरोना संक्रमित कर्मचारी की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव फैक्टरी गेट पर रखकर हंगामा किया। देर रात तक परिजन शव फैक्टरी के बाहर रखकर बैठे रहे। फैक्ट्ररी मैनेजर मोहम्मद अकील ने कहा कि मृतक उनके यहां स्थाई कर्मचारी नहीं था। इसलिए मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

गिरिजाबाग निवासी आनंद कुमार गौतम (45) मगरवारा स्थित चर्म इकाई में बीस साल से नौकरी कर रहा था। बेटे आशीष के मुताबिक 20 दिन पहले उसके पिता फैक्टरी के काम से दिल्ली गए थे। वहां उन्हें बुखार व खांसी हुई। तबीयत बिगड़ने पर लौट आए थे। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। शनिवार को अचानक मौत हो गई। इसके बाद परिजन फैक्टरी पहुंचे और शव गेट पर रखकर मुआवजे की मांग कर हंगामा करने लगे। मृतक के बेटे के मुताबिक उसकी मां मीना देवी भी कोरोना संक्रमित हैं। दो बेटों में आशीष व मनीष कुमार हैं। कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन से समझौता कराने का प्रयास हो रहा है। देर रात तक परिजन शव रखकर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें