फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरा ट्रक, चालक-क्लीनर की मौत

Sun, 04 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अजगैन-मोहान मार्ग पर पड़ने वाली टूटी पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। शनिवार तड़के मोहान से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक नवई नाले में जा गिरा।
विज्ञापन


चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नाले से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

बस्ती जिले का रमजान (45) पुत्र मकबूल और बस्ती जिले के ही मोहल्ला वाल्टरगंज के शमसाद का ट्रक चलाता था। रमजान के साथ उसका क्लीनर परवेश (25) पुत्र निक्कू निवासी जिला बस्ती भी चलता था।

शनिवार तड़के चालक और क्लीनर ट्रक लेकर कानपुर माल लेने जा रहे थे। अजगैन-मोहान मार्ग पर पड़ने वाले नवई नाले में अंधा मोड़ होने के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक नाले में जा गिरा। चालक और क्लीनर की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसा होता देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौकेे पर पहुंची अजगैन पुलिस ने शवों को नाले से निकलवाया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। अजगैन थानाध्यक्ष राजकरन शर्मा ने बताया कि ट्रक पर लिखे नंबर से ट्रक मालिक को सूचना दी गई थी। ट्रक मालिक व चालक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद वह दोनों शवाें को लेकर चले जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें