मौरावां स्थित अस्पताल में रखी एलाइजा जांच मशीन। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। बुखार मरीजों में डेंगू की पहचान के लिए लाखों रुपये खर्च कर सौ बेड के अस्पताल में लगाई गई एलाइजा जांच मशीनें शोपीस बनकर रह गईं हैं। इन्हें लगे 17 दिन से अधिक का समय हो चुका लेकिन लखनऊ से ऑपरेटर न मिलने से संचालन नहीं हो पा रहा है।
जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना बुखार पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें कभी 20 तो कभी 30 बुखार पीड़ितों के नमूने डेंगू जांच के लिए लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजे जा रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए मौरावां में सौ बेड अस्पताल में 13 सितंबर को दस लाख की कीमत से दो एलाइजा जांच मशीनें लगवाई गईं थी। सीएमओ ने लखनऊ से दस दिन में ऑपरेटर मंगाकर संचालन की बात कही थी।
एसीएमओ डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए नमूनों में अभी दस की रिपोर्ट आनी है। रविवार को नमूने लिए नहीं जाते। सोमवार को दोनों दिन के जांच के लिए भेजे जाएंगे।
एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि दोबारा रिमाइंडर भेजने के बाद स्वास्थ्य निदेशालय से पैथोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गई है। उसे यहां आकर चार्ज लेना है। अगले कुछ ही दिनों में मशीनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-