श्रीमद्भागवत कथा सुनाते राम शरण शास्त्री। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सिविल लाइन में भागवत पुराण के साथ ठाकुर व व्यासजी के पूजन, आरती के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। कथावाचक ने कहा कि दिनचर्या में सुधार से ही शरीर स्वस्थ रहता है।
श्रीधाम वृंदावन से आए संत रामशरण शास्त्री महाराज ने पहले दिन भागवत कथा की महिमा का बखान किया। कहा कि बिना सत्संग के विवेक प्राप्त नहीं हो सकता। कहा कि आज लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। यह दूषित खानपान का नतीजा है। पहले लोग भोजन करने से पहले मुंह-हाथ धोते थे और बैठकर खाना खाते थे। अब ऐसा नहीं है। जिससे शरीर को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने गुरू के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा, भगवान के स्वरूप, नारद जी द्वारा कष्ट का निवारण आदि की संगीतमय कथा सुनाई। कथा में ममता चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट लखनऊ के संस्थापक राजीव मिश्रा ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वृंदावन धाम से आए कथा सूत्रधार आचार्य शिवम मिश्रा ने सत्संग सुख आश्रम की जानकारी दी। आयोजक डॉ. संजय मिश्रा, उनकी पत्नी बबली मिश्रा, अरविंद मिश्रा, हेमलता मिश्रा, ज्ञानप्रकाश, प्रगति व विनीत ने आरती उतारी। इस दौरान प्रियंका दीक्षित, गणेश शंकर मिश्रा, रत्नाकर त्रिपाठी, शिवम सिंह, राजीव पांडेय, नैंसी मिश्रा, डॉ. उत्कर्ष मिश्रा, पुलकित मिश्रा, अतुल कुमार त्रिपाठी शोभा पांडेय, ममता सिंह, अंकिता यादव, मोनिका सिन्हा, शोभिता यादव आदि रहे।