फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, प्रेम-प्रसंग में मौत के घाट उतारने की आशंका

Wed, 09 Jun 2021 11:00 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव में युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में धारदार हथियार से युवक की हत्या कर शव पुरवा खेत में फेंक दिया गया। मृतक के पिता ने एक युवती समेत दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन


गोड़वा विशुनपुर गांव निवासी शिवकुमार (22) दही चौकी में पिता कमलेश लोधी के साथ चाय-समोसे की दुकान चलाता था। घर से दो किमी दूर खूड़ी गांव निवासी एक युवती से उसकी गहरी नजदीकियां थीं। मंगलवार की शाम शिवकुमार घर पहुंचा।

रात 10 बजे खाना खाने के दौरान उसके पास एक फोन आया। इस पर वह खाना छोड़कर घर से चला गया। बुधवार सुबह उसका शव बिछिया-चमरौली मार्ग पर बिछिया गांव के ही मिलन यादव के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। गर्दन, चेहरे, सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन


राहगीरों ने शव पड़ा देख मृतक के गांव के प्रधान रामशंकर यादव को जानकारी दी। प्रधान सहित गांव के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ रघुवीर सिंह व कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पिता कमलेश बेटे का शव देख बदहवास हो गया।

ग्रामीणों में आक्रोश देख असोहा, पुरवा, मौरावां, अजगैन व सोहरामऊ थाना का पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया गया। पिता कमलेश ने गांव के ही प्रेम कुमार, बेटे की महिला मित्र समेत कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने प्रेम कुमार व महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सीओ रघुवीर सिंह ने बताया प्रेम प्रसंग में हत्या का शक है। जल्द खुलासा किया जाएगा। पोस्टमार्टम में मृतक की गर्दन पर दो, सिर पर एक, चेहरे पर दो चोटों समेत शरीर में धारदार हथियार से वार किए जाने की कुल आठ चोटें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें