फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मरणासन्न कर युवक ने जान दी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल सीता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अचलगंज। बलाई गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मरणासन्न कर दिया। इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ दंपति को निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां युवक की मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के बलाई गांव निवासी में मछरीलाल (38) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। रविवार रात मजदूरी कर मछरीलाल घर पहुंचा तो उसका पत्नी सीता देवी से विवाद हो गया। देररात तक दंपति में विवाद होता रहा। सोमवार भोर पहर लगभग चार बजे मछरीलाल ने सीता पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। सिर व चेहरे में गंभीर वार होने से वह मरणासन्न हो गई। इसके बाद मछरीलाल खुद को कमरे में बंद कर लिया। शोरगुल सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ दंपति को घर से निकाला और अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने मछरीलाल के जहर निगलने की पुष्टि की। लगभग 10 मिनट बाद मछरीलाल की मौत हो गई जबकि सीता को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अचलगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की सास सावित्री ने घटना की तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि अवैध संबंध के शक में पति ने उसकी बेटी को पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

दिल्ली में करता था नौकरी
पति की पिटाई से घायल हुई सीता देवी की मां सावित्री ने बताया कि मछरीलाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। एक माह पूर्व वह गांव लौटकर मजदूरी करने लगा। बताया कि मछरीलाल अपनी पत्नी सीता पर अक्सर दूसरे युवक से अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था। इसी बात पर उसे आए दिन पीटता भी था।
विज्ञापन

पिता का रौद्र रूप देख सहमे बच्चे
मृतक के दो बेटे शिवम (7) व अंशू (5) हैं। पुलिस को शिवम ने बताया कि जिस वक्त पिता ने मां से मारपीट की उस समय वह सो रहा था। शोर सुन जब उसकी नींद खुली तब उसने देखा कि पिता कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर रहा है। पिता का रौद्र रूप देख वह सहम गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें