फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

विज्ञापन
बीघापुर के गोड़वा में हादसे का शिकार हुए छात्र विशाल का फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन। असोहा के दऊ गांव निवासी मृतक सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
असोहा/अचलगंज। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। असोहा के दरसवां में बाइक सवार ने छात्र को रौंद दिया तो गोड़वा में लोडर की चपटे में आने से स्कूल से घर लौट रहे छात्र की मौत हो गई।

लोडर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
असोहा थानाक्षेत्र के दऊ गांव निवासी सचिन (15) पुत्र शिवबालक दरसवां उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। गुरुवार सुबह वह पैदल स्कूल जा रहा था। दरसंवा- बरौली मार्ग पर दरसंवा पुल के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सचिन को टक्कर मार दी,
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन घायल किशोर को  स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से उसे लखनऊ रेफर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरी घटना बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव गोड़वा में हुआ। गोड़वा गांव निवासी किशन पासवान का पुत्र विशाल (7) गांव के ही प्राथमकि स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। गुरुवार सुबह वह पैदल स्कूल जा रहा था। गांव के बाहर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार लोडर से वह टकरा गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक विशाल तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक का पिता किशन मुंबई में प्राईवेट नौकरी करता है। बेटे की मौत से मां निक्की के अलावा भाई निखिल व अंशू रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें