सोनभद्र-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर स्थित सोनबरसा पुलिया के पास से बुधवार की शाम पुलिस ने छह किलो गांजा व एक तमंचा और एक कारतूस के साथ बुलेट मोटर साइकल पर सवार तीन बदमाशों को पकड़ा। पुलिस ने तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गुरुवार की सुबह जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह को सूचना मिली कि एक लाल रंग के बुलेट मोटर साइकल से तीन बदमाश गांजा ले जा रहे हैं । बुधवार की शाम पुलिस ने सोनभद्र-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर स्थित सोनबरसा पुल के पास वाहन चेकिंग करनी शुरू कर दी कि तभी एक बुलेट आती दिखाई पड़ी, जिसे रोकने का इशारा किया गया लेकिन वह रुका नहीं। पुलिस ने थोड़ी दूर आगे तक दौड़ा कर तीनों को पकड़ लिया । तलाशी में उनके पास से छह किलो गांजा एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। इस दौरान पकड़े गए दो आरोपी मड़िहान थाना के पचोखरा गांव निवासी सत्यदेव सिंह और प्रमोद शर्मा वहीं तीसरा सोनभद्र के करमा थाना के जुड़वरिया गांव का संजय शर्मा है ।