फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Tue, 04 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
accident - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। बांगरमऊ में ससुराल से वापस घर आ रहे युवक व सोहरमऊ में साले को छोड़ने जा रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक का इलाज चल रहा है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।

सोहरामऊ के सरौंती गांव निवासी मनोज (35) पुत्र मिट्ठलाल शनिवार देर शाम बाइक से शहर आ रहा था। बाइक पर मनोज का साढ़ू भगवानदीन (32) पुत्र नन्हकऊ निवासी सतगुर खेड़ा बैठा था। दूसरी बाइक से मनोज का साला राकेश पुत्र हीरालाल निवासी नथईखेड़ा साथ चल रहा था। मनोज अजगैन थाने के पास ही पहुंचा था कि किसी वाहन ने बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें मनोज व भगवानदीन घायल हो गए। दूसरी बाइक से साथ चल रहे साले राकेश ने दोनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां मनोज की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं भगवानदीन का इलाज चल रहा है। मनोज के साले राकेश ने बताया कि शनिवार शाम उसे दिल्ली जाना था। इसलिए बहनोई मनोज व भगवानदीन उसे छोड़ने शहर आ रहे थे। शनिवार रात मनोज की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल था। मनोज के बड़े भाई विनोद ने बताया कि वह ट्रक में मजदूरी का काम करता था।

उधर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के खादिमअली खेड़ा निवासी सुशील वर्मा (40) कल्लू शर्मा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नौबतगंज ससुराल गया था। देर शाम वह बाइक से वापस लौट रहा था। वह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर  गांव के पास पहुंचा था तभी पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी बांगरमऊ ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सुशील के बेटे अमन ने बताया कि उसे मुंबई जाना था। मुंबई जाने के लिए पिता मामा राकेश के पास टिकट लेने गए थे। वह टिकट लेकर वापस लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें