फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से चार लाख रुपये से भरा बैग चोरी 

Tue, 04 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली जीटी रोड पर खड़ी ठेकेदार की कार के अंदर रखा चार लाख रुपयों से भरा बैग बदमाश उड़ा ले गया। पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए दबिशें डाल रही है। पुलिस ने जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला।
विज्ञापन


मोहल्ला जैननगर निवासी राकेश कुमार पुत्र जयभगवान उत्तरकाशी में ठेकेदार है। ठेकेदार राकेश कुमार सोमवार की दोपहर बोलेरो से घर से उत्तरकाशी जाने के लिए चला। कार को चालक गांव पिपलहेड़ा निवासी कपिल चला रहा था और साथ में एक नौकर भी था।

ठेकेदार ने जीटी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने कार को रुकवाया। नौकर को सामान लेने के लिए दुकान पर भेज दिया। कार की पिछली सीट पर चार लाख रुपये से भरा बैग रखा हुआ था। नौकर के जाने के बाद एक बदमाश कार के पास पहुंचा। उस बदमाश ने चालक कपिल से कहा कि उनकी कार के इंजन से तेल निकल रहा है। इंजन को चेक करने के लिए ठेकेदार व चालक दोनों कार से बाहर निकल गए। चालक ने कार का बोनट खोला और इंजन चेक करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच वह बदमाश कार में रखा नोटों से भरा बैग निकल कर फरार हो गया। चालक ने इंजन चेक किया तो तेल नहीं निकल रहा था। चालक व ठेकेदार को इस बात का कतई अहसास नहीं हुआ कि कार से बैग चोरी हो गया है। सभी लोग कार में बैठकर चल दिए। इन लोगों को कुछ दूर जाने पर बैग चोरी होने का पता चला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ठेकेदार व चालक को साथ लेकर बदमाश को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला सका। पुलिस ने बदमाश पकड़ने के लिए जांच पड़ताल करते हुए जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें