फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिले बच्चे के शव की हुई पहचान, हरदोई में डूबा था

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। थानाक्षेत्र की सीमऊ शारदा नहर में बुधवार को मिले बच्चे के शव की पहचान हो गई है। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद परिजनों को जानकारी हुई। हरदोई जिले के थाना बघौली के गांव पटकोरिया निवासी परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना बघौली के गांव पटकोरिया निवासी सचिन (10) पुत्र रमेश मंगलवार शाम मां रानी के साथ चचेरे भाई की शादी के बाद मंडप विसर्जन में परिवार के लोगों के साथ गया था। खेलने के दौरान वह नहर में डूब गया। परिवार के लोगों की तलाश में उसका पता नहीं लगा। शव नहर में बहते हुए उन्नाव जिले की सीमा में आ गया था। औरास थानाक्षेत्र के सीमऊ गांव के लोगों की सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने तक शव तीन किलोमीटर आगे बह गया। पुलिस ने झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकलवाया। पहचान न होने पर शव मुर्दाघर में रखवा दिया था। पुलिस ने बच्चे के शव की फोटो सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की। परिवार के लोग गुरुवार को औरास थाने पहुंचे। इन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। थानाध्यक्ष कमलेश्वर यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
 ------------

सड़क हादसे में युवक घायल
औरास। सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे वह घायल हो गया। राहगीर उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए।
 बाराबंकी के भगेला निवासी सुरेश यादव (40) पुत्र रामसजीवन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत औरास से अलीपुर मिचलौला गांव तक बन रही सड़क में मेट हैं। गुरुवार दोपहर वह अलीपुर मिचलौला से औरास आ रहे थे। गहाखेड़ा गांव के निकट सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे यह घायल हो गए। राहगीर इन्हें पीएचसी लेकर आए। उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें