फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बलपर किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 15 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। छोटी बहन के साथ शौच गई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। कुछ ही दूर पर मौजूद छोटी बहन भाग कर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों को आते देख आरोपी मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार सुबह अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए गई थी। पड़ोस में रहने वाला युवक पहुंचा और किशोरी का मुंह दबाकर झाड़ी में खींच ले गया। पीड़िता के मुताबिक उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा कनपटी में लगा दिया।

पास में ही मौजूद पीड़िता की छोटी बहन भाग कर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों को आते देख आरोपी भाग गया। पीड़िता का पिता बेटी को साथ लेकर कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि पुलिस टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें