रविवार की रात जिला अस्पताल के सामने पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। इससे बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। तीन यात्रियों के चोटें भी आईं हैं।
कासगंज से बरेली जा रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस रात करीब 8:15 बजे जिला अस्पताल के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई। इससे जिला अस्पताल रोड पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि सड़क पर चल रहे किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। बस में सवार कासगंज के नाथूराम मोहल्ले की रहने वालीं अंजू, लवलेश, लता को चोट आई हैं। उनका प्राथमिक उपचार कर अन्य बस से रवाना किया गया। बस ड्राइवर का कहना है कि स्टेयरिंग रॉड टूट गई थी, जिसके कारण बस को मोड़ा नहीं जा सकता।